चायल: नन्दा का पुरवा में चूल्हे की चिंगारी से दुकान में लगी आग, नगदी समेत सामान जलकर हुआ राख
सरायअकील क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में विधवा महिला कुसुम देवी पत्नी स्व. राम नेवाज के परिवार की जीविका का सहारा आग की भेंट चढ़ गया। उनका बेटा रामचंद्र पीपा के पुल के पास छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।रविवार सुबह करीब 11 बजे रामचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। सब जल गया!