खिलचीपुर: गोवर्धननाथ जी की हवेली छोटा मंदिर में पुरुषोत्तम मास और शरद पूर्णिमा उत्सव में महारास का आयोजन
खिलचीपुर स्थित गोवर्धननाथ जी की हवेली (छोटा मंदिर) में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के दौरान रविवार की रात 8:30 के लगभग पुरुषोत्तम मास उत्सव शरद पूर्णिमा उत्सव महारास अत्यंत, भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पवित्र मास में हवेली को पारंपरिक साज़-सज्जा और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाता है।