मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के लोलावास गांव के निकट दो बाइकों की आपस में टक्कर से 3 लोग हुए घायल
मारवाड़ जंक्शन के लोलावास गांव के निकट बाइकों की टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन लाया गया, जहां दो घायलों की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल पाली रेफर किया गया।