पनागर: मानेगांव तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत, मातम में बदली खुशियां
रांझी थानांतर्गत मानेगांव तालाब से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गांधी चौक निवासी राजू कोल के 12 वर्षीय पुत्र दीपांशु कोल की पानी में डूबने से असमय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दीपांशु बीती शाम दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और