चूरू: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण
Churu, Churu | Jul 4, 2026 सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत भूमि विकास बैंक, चूरू परिसर में राजेन्द्र राठौड़ के मुख्यआतिथ्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के 65 पौधों का पौधरोपण किया गया एव उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।