हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ा तालाब स्थित हजरत बाबा दुखद शाह रहमतुल्ला अलेह के 101वें उर्स मुबारक के अवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया गया है। उर्स के मौके पर पेशरार प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद मेले में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों और कई राज्यों से भी जायरीन यहां शिरकत कर रहे हैं, जिससे मेले में भारी भीड़