कांगड़ा: कांगड़ा के पास ईच्छी में देर रात वोल्वो बस और कार के बीच हुई टक्कर, 2 की मौत व एक घायल; मामला दर्ज
Kangra, Kangra | Dec 15, 2024 कांगड़ा के साथ लगते गग्गल पुलिस थाना के तहत पड़ते क्षेत्र ईच्छी के पास देर रात एक वोल्वो बस व कार के बीच जाेरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हाे गया है, जाे कि टांडा मेडिकल एवं अस्पताल में उपचाराधीन है। इसकी जानकारी आज रविवार काे 12ः30 बजे एक डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने दी।