कांगड़ा: कांगड़ा के तकीपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोग घायल, मामला दर्ज-एसएचओ
Kangra, Kangra | Dec 14, 2024 कांगड़ा थाना के अंतर्गत ताकीपुर के पास आज शनिवर काे शाम साढ़े 5 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हाे गई। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टैक्सी चालक द्वारा गलत दिशा में आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।