कांगड़ा: नगर परिषद मैदान कांगड़ा में 45वीं राज्य स्तरीय ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने किया
Kangra, Kangra | Dec 13, 2024 मां बज्रेश्वरी के प्रांगण नगर परिषद मैदान कांगड़ा में 45वीं ओपन राज्य स्तरीय बॉयज और गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ आज शुक्रवार काे 6:00 बजे हुआ। इस शुभारंभ अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने राज्य स्तरीय इस महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया।