महोबा: जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 55 हजार से अधिक वादों का निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Sep 14, 2025 जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में कुल 55,506 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें सिविल, मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, आपराधिक व उत्तराधिकार के मामले शामिल रहे।