धामपुर: नहटौर क्षेत्र के तालमपुर कुमरारा गांव में रात में करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भैंस की मौके पर ही मौत
Dhampur, Bijnor | Jun 28, 2026 नहटौर क्षेत्र के तालमपुर कुमरारा गांव में रात मे करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी उज्जवल ने बताया कि उनकी मां सोमवती भैंस को सड़क पार करा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में सोमवती बाल-बाल बच गईं, लेकिन भैंस ने दम तोड़ दिया।रविवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी मिली।