मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर ऐमा पंचायत के लालपुर गांव में रविवार को मो. वकील अहमद के पुत्र मो. बबलू के घर में अचानक लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के बाद चूल्हे में बची आग की चिंगारी से आग भड़क उठी। आग की लपटें तेज होने पर ग्रामीणों ने तत्काल जुटकर 112 और अग्निशमन दस्ता को सूचना दी। ग्रामीणों और अग्न