जबलपुर: सर्व ईसाई महासभा की शांति रैली, अत्याचार के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन
जबलपुर में सर्व ईसाई महासभा के नेतृत्व में ईसाई समाज ने कथित अत्याचारों और उत्पीड़न के विरोध में मालवी चौक से वंदे मातरम् चौक, सिविक सेंटर तक शांति रैली निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में शामिल समाजजनों ने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। इस दौरान पास्टर अर्नेस्ट सिंह ने आरोप लगाया