खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार, छः मामले की हुई सुनवाई
खोदावंदपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें छः मामले की सुनवाई की गई। नया एक भी मामला नहीं आया।