खोदावंदपुर: खेत पटवन के क्रम में पुनडाहा बहियार स्थित गढ्ढे में डूब जाने से अधेड़ की हुई मौत।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पंचायत के पुनडाहा बहियार स्थित गढ्ढे में मशीन का सेक्शन खोलने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गढ्ढे में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान मलमल्ला गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय बासो पासवान के पुत्र राम सेवक पासवान के रूप में की गयी है।