खोदावंदपुर: मसुराज गांव स्थित वार्ड तीन में
हर घर नल का जल योजना चार महिनों से ठप, लोगों के समक्ष पेयजल की संकट
बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 3 में नल जल योजना पिछले चार महीने से ठप है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बेगूसराय के अधीन मुख्यमंत्री निश्चय पेयजल योजना अंतर्गत हर घर नल का जल की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। इस योजना का पांच वर्ष तक रख-रखाव एवं पेयजल आपूर्ति भी किया जाना है।