उन्नाव डीएसएन कॉलेज उन्नाव की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम उमराव खेड़ा स्थित कन्या पाठशाला में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अस्पताल उन्नाव से आई चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरण की।