राजगढ़: सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत ब्यावरा पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यावरा सिटी थाना पुलिस के द्वारा ₹5 के नोट के बदले 17 लाख रुपए का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी जुबेर खान निवासी खेरतल को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 324000 नगद और सहित दो मोबाइल पर आमद किए हैं जिसका खुलासा राजगढ़ एसपी के द्वारा राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 3:00 बजे करीब किया गया।