गोमिया: उपायुक्त बोकारो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Gumia, Bokaro | Apr 4, 2024 आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान केंद्र संख्या 18 उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी का बोकारो उपायुक्त बिजया जाघव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के रसोई घर में अव्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई और डीएसई को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया।