गोमिया: तुलबुल के नीम टोला में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन
Gumia, Bokaro | Apr 3, 2024 तुलबुल के नीम टोला में 24 अप्रैल से होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन और ध्वजारोहण अनुष्ठान किया गया। हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ आचार्य सुरेंद्र कुमार पांडे ने मुख्य यजमान शिवचरण प्रजापति से मंत्र उच्चारण के बीच भूमि पूजन और ध्वजारोहण अनुष्ठान कराया।