गोमिया: स्वांग वासरी परियोजना के सभा कक्ष में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं परियोजना के पीओ के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक
Gumia, Bokaro | Apr 3, 2024 गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्वांग वासरी परियोजना के सभाकक्ष में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की वार्ता हुई।इसमें कर्मचारियों की पदोन्नति स्थानांतरण, स्वच्छ पेयजल, डिस्पेंसरी स्टाफ की बहाली, अतिथि गृह, कैंटीन की समुचित व्यवस्था एवं कर्मचारियों के क्वार्टरों के आसपास साफ-सफाई सहित दर्जनों मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।