बदायूं: कछला भागीरथी गंगा में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी और किया दान-पुण्य
Budaun, Budaun | May 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार 7 बजे के आसपास सुबह से ही लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पूरा गंगा घाट क्षेत्र “हर-हर गंगे” और “गंगा मैया की जय” के जयकारों से गूंजता रहा।