चायल: बकोड़ा मोड़ हादसे में मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर किया चक्का जाम
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकोड़ा मोड़ के समीप सड़क हादसे में हुई 55 वर्षीय सुमन विश्वकर्मा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर देखने को मिला। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को उचित सहायता दिए जाने की मांग की।