बिक्रमगंज: शेयर मार्केट में चार लाख कमाने के बाद युवक ने खुद का रचा अपराहन का स्वांग
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में शेयर मार्केट में पैसे गंवाने के बाद एक युवक द्वारा खुद के अपहरण का नाटक रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बक्सर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पवन कुमार 11 मई को बिक्रमगंज स्थित स्टेट बैंक में केवाईसी कराने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।