कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के बड़ेडोगर थाने में नये थाना प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक अमिताभ खाण्डेकर में पद भार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को बड़ेडोगर के स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने थाने पहुँच नए अधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।इस अवसर पर सभी ने थाना प्रभारी से परिचय प्राप्त किया। क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में भी चर्चा किये।