गोगरी: भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत, आदाबारी गांव में महिला का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Gogri, Khagaria | May 19, 2026 खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर एक होटल के निकट सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में एक चौथम थाना क्षेत्र के आदाबारी गांव निवासी सुबोध दास की 50 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह जैसे ही महिला का शव गांव पहुंचा तो शव को