सवायजपुर: अरवल क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, मचा हड़कंप
अरवल क्षेत्र में सोमवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।