रहुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय विक्रमपुर में तिथि भोज का आयोजन किया गया
Rahui, Nalanda | Aug 12, 2025 रहुई प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विक्रमपुर में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने विक्रमपुर गांव के निवासी पूर्व सैनिक रविंद्र कुमार सिंह का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने केक काटकर और गीत गाकर उनका सम्मान किया। उसके बाद तिथि भोज का आयोजन किया गया।