रामगंजमण्डी: सालेड़ा की ढाणी में योगेश्वर रूपनाथ व नागणेची माता की प्राण प्रतिष्ठा पर जल यात्रा, कल होगा मूर्ति स्थापना
रामगंजमंडी में चेचट के सालेड़ा की ढाणी में रेबारी रायका समाज द्वारा योगेश्वर रूपनाथ महाराज एवं नागणेची माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य जल यात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अयोजककर्ताओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।