गिरार थाने के जमुनियां खेरा गाँव में शनिवार को शाम करीब 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।हालत बिगड़ते देख परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।