भोपाल छोला मंदिर सनराइज मैरिज गार्डन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को उसके प्रेमी ने बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पिस्टल से फायर भी कर दिया। गोली युवती को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। रविवार रात्रि करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि सनराइज मैरिज गार्डन में एक युवती को बंधक बनाया गया है।