मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के भोगांव रोड पर पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी विपिन पुत्र राम सिंह बाइक से गाड़िया जा रहे थे। तभी आकांक्षा ग्लोबल स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विपिन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।