अशोकनगर की देहात थाना पुलिस ने डंगाई गांव में पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवेन्द्र यादव को पुलिस ने उसी के गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए घर से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कई जगहों पर दबिश दी और आखिरी बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।