बीना: आगासौद रोड पर कठाई पंप के पास दर्दनाक हादसा, वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Bina, Sagar | Jan 11, 2026 रविवार सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि आगासौद रोड कटाई पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवक दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 एवं आगासौद थाने से पुलिस पहुंच गई। मृतक करीब 30 वर्षीय राजेश निवासी ग्राम देहरी का है। जिसको अज्ञात वाहन कुचलता हुआ चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।