बीना: खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आम सभा, खिमलासा में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार
Bina, Sagar | Jan 10, 2026 खुरई विधानसभा में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का आगमन हुआ है। यह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद खुरई विधानसभा का पहला दौरा है। कार्यक्रम में वह रोड शो के साथ आम सभा को संबोधित करेंगे और 312 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। वहीं कई कांग्रेसी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे।