बीना: ग्राम जगराई में विद्युत कर्मचारी से गाली-गलौज, कनेक्शन काटने पर थाने में शिकायत दर्ज
Bina, Sagar | Jan 10, 2026 विद्युत कर्मचारी मीहिलाल कुशवाहा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर ग्राम जगराई सुनील समाधिया पंपलाइन का बिजली कनेक्शन काटने गए थे। और कर्मचारी ने कनेक्शन भी काट दिया। लेकिन जैसे ही कनेक्शन काटे जाने की खबर सुनील समाधिया एवं उनके पुत्र को लगी तो वह नाराज हो गए। और उन्होंने कर्मचारी से फोन पर गाली गलौज करना शुरू कर दी।