रामगढ़ पचवारा: परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ पचवारा, राहुवास, नांगल राजावतान में किया जन सम्पर्क कर बांटे पीले चावल
अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई को दौसा में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। इसके तहत बुधवार को ब्राह्मण समाज की विभिन्न टीमों द्वारा रामगढ़ पचवारा, राहुवास, नांगल राजावतान के दर्जनों गांवो में लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में अधिक अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई।