बीना: आगासौद रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के पास ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Apr 23, 2026 22 वर्षीय यात्री सूरज पिता महेश निवासी गोरखपुर जो किसी ट्रेन से आगासौद रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के पास ट्रेन से गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय रेल कर्मचारी एवं आरपीएफ जवान गुरुवार सुबह पहुंच गए। घायल यात्री की वजह से मौके पर दक्षिण एक्सप्रेस को रुकवाया गया। और ट्रेन से घायल को बिना रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।