धौरहरा: गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंग ने घुरघुट्टा बुजुर्ग गांव निवासी युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घुरघुट्टा बुजुर्ग गांव निवासी युवक रंजीत कुमार पुत्र सुरेश कुमार साइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। जहां बेलवा गदियाना गांव निवासी दबंग बाना पुत्र जलील पीड़ित से गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया। तो दबंग ने लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। वही पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला किया दर्ज।