मेहगांव में आयोजित होने जा रही मेहगांव प्रीमियर लीग के पूर्व खेल मैदान में पहुंचकर बुधवार को लगभग 3:00 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। और कहा कि खेल अनुशासन टीम वर्क और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सभी युवा खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।