सुपौल: सुपौल में LPG संकट से राहत: जरूरतमंदों को कोयला वितरण, शादी-श्राद्ध के लिए गैस आपूर्ति तेज
Supaul, Supaul | May 2, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने रसोई गैस (LPG) की कमी से आमजन को राहत देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिहार राज्य खनन लिमिटेड द्वारा जिले में दो कोयला विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं शादी, श्राद्ध, मुंडन, उपनयन और अन्य सामाजिक-धार्मिक कार