कटनी ग्रामीण: रीठी स्टेशन पर सामुदायिक शौचालय में ताला, यात्रियों को हो रही परेशानी
कटनी बीना रेलखंड के रीठी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। यहां बना सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है, जिस पर ताला लटका हुआ है दूर-दराज से आने वाले यात्रियो खासकर महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक बन गई है स्टेशन पर घंटों इंतजार करने वाले लोगों को मजबूरन खुले में जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है