शाहबाद: 11 साल बाद सुधरी नाम की गलती, शिविर में ग्रामीण को मिली राहत
Shahbad, Baran | Jul 7, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम पंचायत हाटरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 11 साल से राजस्व रिकॉर्ड में नाम की गलती से परेशान ग्रामीण अमरसिंह पुत्र मिठिया को राहत मिली। रिकॉर्ड में उनका नाम अनार सिंह दर्ज था, जिसे मौके पर ही सही कर दिया गया। शिविर में नाम शुद्धीकरण के साथ बंटवारा, सीमाज्ञान, नामांतरण और फार्मर आईडी के कार्य भी हुए।