बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सिथरा में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सिथरा में दबंगों द्वारा महिला के साथ जमकर मारपीट की गई है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।