अमरोहा: अमरोहा शहर में BJP के अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी फरार, BJP नेता ने गिरफ्तारी की मांग की
Amroha, Amroha | Apr 21, 2025 भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के उप जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य पर 7 अप्रैल को दबंगों ने अमरोहा शहर मे जानलेवा हमला कर दिया था। घायल भाजपा नेता को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। तारीख के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज सोमवार को बीजेपी नेता ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।