अमरोहा: छंगा दरवाजा में बिजली ना आने से घरों से निकलकर सड़कों पर निकले लोग, 3 दिन से नहीं मिली बिजली पानी को भी तरसे #jansamasya
Amroha, Amroha | Apr 21, 2025 अमरोहा जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी ने लोगों का जीना भी हल कर दिया है। वही अमरोहा शहर में बिजली बिल लोगों के लिए आफत बन गई है। और बिजली ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया है। बीती रविवार सोमवार की रात 10:00 बजे अमरोहा शहर के मोहल्ला चंगा दरवाजा के लोग अपने अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए, मोहल्ले वालों का आरोप है कि 3 दिन से बिजली नहीं आई है।