फूलपुुर: भीटी खेल मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद की मौजूदगी में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
भीटी में रविवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र बिन्द ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता मजबूती से काम करें और लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों को बताएं। लोगों को पार्टी से जोड़ें।