फूलपुुर: ईदगाह मोड़ से बहरिया पुलिस ने चार अवैध देसी बम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
4 अवैध देसी बम के साथ बहरिया पुलिस ने देवकीपुर के रहने वाले संदीप यादव पुत्र राम मिलन यादव को ईदगाह मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक रितेश दुबे, उपनिरीक्षक मोहम्मद रईस, कांस्टेबल प्रमोद यादव रहे।