फूलपुुर: महटिकर गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता से की शिकायत
महटिकर गांव में पानी की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तो दो पानी की टंकी है, लेकिन ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर आज दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को शिकायत की। मामले में जल विभाग के अधिकारी ने बताया कि रिपेयरिंग का काम चल रहा है, जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।