फूलपुुर: अरई में अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए दिव्यांग लगा रहा दफ्तरों के चक्कर
हंडिया क्षेत्र के अरई के रहने वाले मोहम्मद निजामुद्दीन जो एक दिव्यांग व्यक्ति है। पीड़ित की एक जमीन का मामला गांव में है, जिसको लेकर पीड़ित ने बताया कि मेरे पक्ष में रिपोर्ट होने के बावजूद आज तक मैं कब्जा नहीं कर पाया। मामले को लेकर मैं सभी समाधान दिवस और तहसील दिवस में शिकायत पत्र दिया हूं। मामले में निजामुद्दीन ने राजस्व विभाग की लापरवाही बताई है।